उत्तराखंड: वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव गंगी में पहली बार पहुंची बिजली

आधुनिक युग में देश डिजिटल होने के साथ-साथ दुनियाभर में काफी तेजी से विकास कर रहा है और विकसित भारत बनने की राह पर है। वहीं देश के पहाड़ी क्षेत्रों में कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां अभी भी बिजली नहीं पहुंची, मगर सरकार ऊंचे पहाड़ों पर बसे इन गांव में बिजली पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी प्रयास के चलते वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अब जाकर उत्तराखंड के घनसाली में स्थित गांव गंगी में पहली बार बिजली पहुंची है और पूरा गांव बल्ब की रोशनी से जगमगा उठा है। यहां लोगों के चेहरों पर अब एक अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही है। बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब ये गांव भी विकास की दौड़ में शामिल होने का साक्षी बन गया है।

Read Also: CM रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का दौरा कर व्यापारियों, किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं

घनसाली के गांव गंगी में देश की आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली का बल्ब जला है। अब जाकर गंगी गांव भी विकास की दौड़ में शामिल हो गया है। 1.02 करोड़ की लागत से पावर कॉर्पोरेशन ने करीब चार महीने के अंदर गंगी गांव को बिजली से अचंभित कर दिया है। गांव में अभी तक 12 परिवारों ने बिजली का कनेक्शन भी ले लिया है। बता दें कि इससे पहले गंगी गांव में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। आज़ादी के बाद से लोग गांव में बिजली आने का इंतजार कर रहे थे।

Read Also: गर्मियों में यात्रा बढ़ने से मई में पेट्रोल की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी

गंगी गांव में बिजली पहुंचने को लेकर घनसाली के विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि इस चुनाव में मैंने जनता को आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद गांव गंगी और क्षेत्र में जहां भी बिजली नहीं है वहां पर बिजली पहुंचाने का काम करूंगा। सड़क, बिजली के बाद अब जल्द ही गंगी गांव में संचार समस्याओं को भी दूर किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने इसके लिए सरकार और प्रशासन का आभार भी जताया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *