केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वफ्फ बिल को लेकर विरोधियों पर बोला जोरदार हमला

Kiren Rijiju News: वक्फ बिल को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज केंद्र सरकार की ओर से अपनी बात रखी है। रिजिजू ने कहा कि झूठ बोलकर लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है।

Read also-तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना ब्लैक एंड व्हाइट झूठ बोलने की जरूरत किसी को नहीं है। आज ईद का दिन है। झूठी बातें नहीं बोलनी चाहिए। आज के दिन जो झूठ बोलेगा, इसका मतलब वो नकली आदमी है।केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि ‘सड़कों पर पत्थर लेकर लोगों को उकसाना देश के लिए ठीक नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मुस्लिम का जमीन-जायदाद छीन ली जाएगी। मुझे समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों कह रहे हैं? यह देश सविधान और कानून से चलता है। किसी की जमीन कैसे छीन सकते हैं? झूठ बोलकर लोगों का बरगलाना ठीक नहीं है।’

Read also-Odisha: बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस हादसे का शिकार, रेल के डिब्बे पटरी से उतरे… एक की मौत

वक्फ बिल कब लाएंगे? इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये संसद का अधिकार क्षेत्र है, वक्फ बिल को कब लाएंगे आपको बाद में जानकारी दी जाएगी।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल पर एनडीए में सहमति है। विरोध करने वाले अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिए बिल को लेकर भ्रांति फैली रहे हैं।वफ्फ बिल पर सरकार व्यापक चर्चा के लिए तैयार है।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जिस तरीके से CAA बिल का विरोध किया गया और इसको एक वर्ग विशेष के खिलाफ बताया गया मुसलमान के खिलाफ बताया गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ।अब ठीक उसी तरह वफ्फ बिल का भी विरोध किया जा रहा है लेकिन इस बिल से मुस्लिम वर्ग को ही सबसे बड़ी राहत मिलने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *