केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बोले- किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले सहित अन्य जिलों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल के नुकसान पर कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है हरियाणा सरकार जल्द गिरदावरी कर किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी।

Read Also: भारतीय युवा कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार गिरावट को लेकर किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री राव ने कहा कि उन्होंने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है जल्द से जल्द गिरदावरी कर सरकार को रिपोर्ट भेजें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके पास इलाके से किसानों के लगातार फोन आए हैं कि ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है, हरियाणा में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों पर आफत बरसी है। कई जगह पर तो किसानों की पूरी की पूरी फसल ही बर्बाद हो गई है। किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *