भारतीय युवा कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार गिरावट को लेकर किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज गिरती हुई अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में हो रही लगातार गिरावट को लेके केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी ने कहा कि स्टॉक मार्केट बर्बाद हो रहा है।

Read Also: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का किया निरीक्षण

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि 140 करोड़ लोगों में से 100 करोड़ लोगों के पास जरूरी खर्चों के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसे नहीं बचते। ये लोग आर्थिक तंगी और जैसे-तैसे घर चलाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। मोदी सरकार में सारी नीतियां सिर्फ पूंजीपतियों के लिए बनाई जा रही हैं। ये सरकार गरीबों की जेब काटकर, अमीरों की तिजोरियां भर रही है।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अर्थव्यवस्था के दुश्मन हैं। पहले नोटबंदी, फिर घटिया GST, अनप्लांड लॉकडाउन और अब टैरिफ से नरेंद्र मोदी ने देश की बर्बादी सुनिश्चित कर दी है। भारतीय शेयर बाजार में जारी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 5 महीने से जारी बाजार की गिरावट अब 30 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है। हालात ये हैं कि छोटे निवेशक भारी नुकसान में हैं और वे बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। लेकिन, नरेंद्र मोदी को न लोगों के डूबते पैसे की चिंता है और न ही बाजार की। वे बस अपनी जिंदगी मौज से काटने में व्यस्त हैं। साफ है- नरेंद्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है और वे हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुए हैं।

Read Also: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

इस दौरान प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए रायसीना रोड पर बढ़ रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया, इस दौरान प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *