उत्तर प्रदेश स्थित प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में जल्द सरयू किनारे बने ‘तपोवन’ में फूलों की भव्य प्रदर्शनी लगेगी। नगर निगम प्रशासन इस प्रदर्शनी की तैयारियों में जुटा हुआ है।
Read Also: उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में समापन की ओर माघ मेला, 15 फरवरी को होगा आखिरी पवित्र स्नान
आपको बता दें, अयोध्या नगर निगम की तरफ से सरयू नदी के किनारे विकसित किया गया बायो डायवर्सिटी पार्क ‘तपोवन’ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच तेजी से एक लोकप्रिय आउटडोर मनोरंजन स्थल के रूप में उभर रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं और खुली जगहों से सुसज्जित इस ‘तपोवन’ में जल्द ही एक भव्य फूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस बायो डायवर्सिटी पार्क तपोवन की लोकप्रियता अयोध्या की एक आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ-साथ एक हरित और पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में पहचान को और मजबूत करती है।
