IED Blast: जम्मू कश्मीर के सांबा में घर के बाहर हुआ तेज धमाका, जांच में जुटी पुलिस

IED Blast: जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के एक गांव में सोमवार तड़के एक रहस्यमय धमाका हुआ।ये धमाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर घगवाल सेक्टर के गावाला तालाब में पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के आवास के मुख्य द्वार के पास तड़के सुबह करीब दो बजे हुआ। सांबा एसएसपी वीरेंद्र मन्हा ने बताया, “सुबह 1:07 बजे लोगों ने धमाके की आवाज सुनी, घर से बाहर निकले तो देखा कि उनका गेट क्षतिग्रस्त हो गया है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच चल रही है। IED Blast:

Read Also: शहीद दिवस की कुछ यादें, दिल्ली की गलियों में आज भी गूंजती हैं क्रांति की आवाज

धमाके से गेट और चारदीवारी का एक हिस्सा उखड़ गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।घर के मालिक जय राम शर्मा ने बताया, “धमाका सुबह 1:07 बजे मेरे घर के बाहर हुआ… हमारा मुख्य द्वार बहुत पुराना और भारी है। धमाके से गेट उखड़ गया और उसके टुकड़े दूर तक उड़ गए। मेरे और मेरे पड़ोसी के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। अगर धमाका सुबह या शाम को हुआ होता तो नुकसान और भी ज्यादा होता।

Read Also: Gold & Silver New Price : सोने का वायदा भाव 8,089 रुपये टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए वहां से नमूने लिए।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है; वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आगे की जांच जारी है। IED Blast:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *