Haryana: CM सैनी ने खरीफ कृषि मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Haryana: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि मेले के उद्घाटन समारोह में आना मेरे लिए गौरव की बात।आज का दिन भावनाओं, संस्कारों और राष्ट्रभक्ति का है अद्भुत संगम।आज के ही दिन भारत मां के तीन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चुमा था। सतत कृषि और समृद्धि की राह विषय पर यह भव्य आयोजन हो रहा है।यह मेला हरियाणा की कृषि शक्ति, अन्नदाताओं के परिश्रम और हमारे वैज्ञानिकों की दूर दृष्टि का उत्सव।

Read Also: Gold & Silver New Price : सोने का वायदा भाव 8,089 रुपये टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

आज गोकुलपुरा में 64 एकड़ के क्षेत्र में 11 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बने मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी किया उद्घाटन।हरित क्रांति के दौर से लेकर आज तक हरियाणा के किसानों ने देश के अन्न भंडार को भरने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और जलवायु स्मार्ट कृषि के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य।विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मशीनें खेती को आसान, सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बना रही है।

Read Also:Iran: युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए कश्मीरियों ने दान किए सोने के गहने, मोटरसाइकिल और पीतल बर्तन

देश में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की मध्य प्रदेश से की गई शुरुआत।जल संरक्षण को भी एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता।हरियाणा सरकार किसानों के हित में उठा रही है अनेक महत्वपूर्ण कदम ।मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत किसानों को 157 करोड रुपए वित्तीय सहायता के रूप में पहुंचाने का किया काम।हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनें उपलब्ध कराने का भी किया काम।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 7562 करोड़ रूपया सीधे खाते में पहुंचाने का किया काम।मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 21 फसलों को किया गया शामिल।वर्ष 2026 -27 के बजट में 1 लाख 40 हजार एकड़ सेम ग्रस्त भूमि को सेम मुक्त करने का लिया निर्णय।दो दिवसीय मेले में कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं की किसानों को दी जाएगी जानकारी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *