Microsoft ने 25 साल बाद पाकिस्तान में अपना कार्यालय किया बंद, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Microsoft News: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कार्यबल में कटौती की अपनी वैश्विक रणनीति के तहत पाकिस्तान में अपने सीमित परिचालन को बंद करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को कई पक्षों ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘चिंताजनक संकेत’ बताया।माइक्रोसॉफ्ट ने 25 साल बाद बृहस्पतिवार को पाकिस्तान में अपना कार्यालय बंद करते हुए वैश्विक पुनर्गठन और क्लाउड-आधारित, साझेदार-नेतृत्व वाले मॉडल में बदलाव का हवाला दिया।

Read also- शेफाली जरीवाला के निधन पर पति पराग त्यागी ने लिखा भावुक संदेश

ये कदम ऐसे समय उठाया गया है जब इस माइक्रोसॉफ्ट ने 2023 के बाद से अपने सबसे बड़े छंटनी दौर में दुनिया भर में लगभग 9,100 नौकरियों (कार्यबल का लगभग चार प्रतिशत) में कटौती की है।माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान के पूर्व संस्थापक प्रबंधक जवाद रहमान ने सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री से एक साहसिक केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) संचालित योजना के साथ तकनीकी दिग्गजों के साथ जुड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि कंपनी का देश से बाहर निकलना मौजूदा कारोबारी माहौल को दर्शाता है।

Read also- जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक हुई आयोजित

रहमान ने पेशेवरों के सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर लिखा, “यहां तक कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों को भी बने रहना असंतुलित लगता है।”पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के परिचालन बंद करने पर चिंता जताई।उन्होंने लिखा, “ये हमारे आर्थिक भविष्य के लिए एक चिंताजनक संकेत है।”अल्वी ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार विस्तार के लिए पाकिस्तान पर विचार किया था, लेकिन उस अस्थिरता के कारण कंपनी ने 2022 के अंत तक वियतनाम को चुना।

उन्होंने लिखा, “मौका खो दिया गया।” जवाद ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान में पूर्ण वाणिज्यिक आधार संचालित नहीं करती है, बल्कि उद्यम, शिक्षा और सरकारी ग्राहकों पर केंद्रित संपर्क कार्यालयों पर निर्भर करती है।हाल के सालों में, उस काम का ज्यादातर हिस्सा पहले से ही स्थानीय भागीदारों को सौंप दिया गया है, जबकि लाइसेंस और अनुबंधों का प्रबंधन आयरलैंड में अपने यूरोपीय केंद्र से किया जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *