UP Crime News: बाराबंकी में तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में महिला कांस्टेबल का शव, जांच में जुटी पुलिस

UP Crime News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस ने एक तालाब के पास बुधवार को एक महिला कांस्टेबल का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना में महिला के एक सहकर्मी के शामिल होने का संदेह है। महिला कांस्टेबल ने अपने एक सहकर्मी पर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मसौली क्षेत्र के बिंदौरा गांव में शव देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान सुलतानपुर जिले के जैसीपुर क्षेत्र की रहने वाली विमलेश पाल (28) के रूप में हुई है और घटनास्थल पर मिले पुलिस पहचान पत्र से उसकी पहचान की पुष्टि हुई।UP Crime News

Read also- राजस्थान में झमाझम बारिस से कई इलाके में हुआ जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत और मसौली थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और किसी भी मीडियाकर्मी या व्यक्ति को घटनास्थल के पास जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया, “गहन जांच के बाद जानकारी साझा की जाएगी।”अधिकारी ने बताया कि हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।UP Crime News

विजयवर्गीय ने बताया कि विमलेश सुबेहा थाने में तैनात थीं और उन्हें लोधेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटी पर तैनात किया गया था लेकिन वह वहां कभी नहीं गईं।उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास से मिला एक स्कूटर कांस्टेबल इंद्रेश मौर्य के नाम पर पंजीकृत है और वह वर्तमान में हरदोई में तैनात हैं। पुलिस ने दोनों के संपर्क में होने की पुष्टि की।UP Crime News

Read also- इंदौर में अगस्त से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, वजह जान चौंक जाएंगे आप

अधिकारी ने बताया कि विमलेश ने 2024 में मौर्य के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया और उन्होंने कथित तौर पर शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि मौर्य का बाद में हरदोई तबादला कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौर्य 27 जुलाई से छुट्टी पर है और उसकी तलाश जारी है।UP Crime News

पुलिस महानिरीक्षक (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि महिला का एक साथी कांस्टेबल के साथ संबंध था, जिसके खिलाफ उसने पिछले साल दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया, “बाद में विमलेश ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसने ‘कोर्ट मैरिज’ कर ली है और आगे कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।”अधिकारी ने बताया किल प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। कुमार ने बताया कि साथी कांस्टेबल फरार है और उसकी तलाश जारी है।UP Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *