Faridabad News – मकान का छज्जा गिरने से दबे दो बच्चे, एक बच्चे की हुई मौत दुसरे की हालत गंभीर

Haryana hindi news, Faridabad hindi news, Balcony House Fell, Children Died"
Faridabad – फरीदाबाद  (Faridabad )के नंगला एनक्लेव पार्ट वन में शनिवार की देर शाम एक जर्जर मकान का छज्जा भर भरा कर गली में खेल रहे बच्चों के ऊपर गिर गया जिसके मलवे में दबने से एक लगभग 5 साल के बच्चे की मौत हो गई तो दूसरे की हालत काफी गंभीर है जिसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 घटना के बारे में जानकारी देते हुए पड़ोसी ने बताया कि नंगला एनक्लेव पार्ट 1 प्रेम वाली गली में एक मकान काफी जर्जर हालत में है जिसमें किराएदार भी रह रहे हैं गली के छोटे बच्चे मकान के पास खेल रहे थे जिनमे  फैजान पुत्र अकरम उम्र 5 साल  और जैद पुत्र फारुख उम्र 5 साल मकान के पास खेल रहा था ।

Read also- Urfi Javed-उर्फी जावेद ने जीन्स के वेस्टबैंड से बनाई ऐसी ड्रेस,जिसे देखकर आपके भी छूट जाए पसीने

पड़ोसी ने बताया की दोनों बच्चे  ट्यूशन पढ़ने के बाद घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे कुछ देर बाद ही जोर का धमाका हुआ एक पल को यू लगा कि भूकंप आ गया लेकिन जब गली के बाहर निकाल कर देखा तो मकान का छज्जा नीचे खेल रहे बच्चों के ऊपर गिरा हुआ था जहां पर अन्य बच्चे खेल रहे बच्चों ने बताया कि मलवे के नीचे दो बच्चे दबे हैं । पड़ोसियों ने एक दूसरे की मदद से मलवे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला आनन  फानन में उन्हें बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर ने फैजान को मृत घोषित कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *