UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर निशाना साध की ये विनती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाथरस दौरे से पहले उन पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल और केवल ज्यादा दंगे भड़काने के लिए जिले का दौरा कर रहे हैं, इससे प्रदेश में अराजकता भड़केगी। कृपया ऐसा ना करें।

Read Also: जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की वजह से कश्मीर में बढ़ी ठंड

राहुल गांधी गुरुवार को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे पर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल और केवल ज्यादा दंगे भड़काने के लिए जिले का दौरा कर रहे हैं, इससे प्रदेश में अराजकता भड़केगी। पाठक ने विपक्ष के नेता से यूपी की कानून व्यवस्था को बाधित न करने का आग्रह किया करते हुए उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात नहीं है।

Read Also: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर की दस्तक के बीच वायु गुणवत्ता लगातार ‘खराब’

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी के हाथरस दौरे को लेकर हमलावर अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश आज बुनियादी ढांचे और कानून-व्यवस्था में शीर्ष राज्य बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है। मैं आपसे आग्रह करना चाहता हूं कि राज्य में अराजकता और दंगों की आग न भड़काएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *