यूपी DGP प्रशांत कुमार बोले- आतंकी लाजर मसीह महाकुंभ के दौरान फैलाना चाहता था गड़बड़ी

UP DGP News:

UP DGP News: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक “सक्रिय आतंकवादी” को तीन जिंदा हथगोले और 13 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी लाजर मसीह महाकुंभ के दौरान गड़बड़ी फैलाना चाहता था ।

Read Also: AAP ने किया मंडी हाउस में प्रदर्शन, BJP से की ‘महिलाओं को 2,500 रुपये’ देने की मांग

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

Read Also: मोटरसाइकिल और बस की जोरदार टक्कर… एक शख्स की मौत, कई घायल

प्रशांत कुमार, डीजीपी- आप सभी अवगत है कि महाकुंभ के आयोजन के पहले ऐसे विघटनकारी तत्वों के द्वारा देश और विदेश में मौजूद थे, उनके द्वारा गड़बड़ी फैलाने की तथा कुछ ऐसी घटनाएं कारित करने की सूचना दी गई थी और ये सूचना विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से हमको प्राप्त हुई थी। उसी के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता उत्तर प्रदेश की एटीएस को बीती रात मिली है और ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ और पंजाब पुलिस के द्वारा जॉइंट आप्रेशन में की गई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *