UP: प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे जटाधारी संत, आकर्षण का केंद्र बने रुद्राक्ष वाले बाबा

Prayagraj Maha Kumbh:

Prayagraj Maha Kumbh:प्रयागराज में अभी महाकुंभ की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन अभी से ही एक से एक दिव्य साधु संतों के दर्शन मिल रहे हैं।प्रयागराज मेें महाकुंभ के लिए एक ऐसे बाबा भी पहुंचे जिन्होंने अपने सिर पर 45 किलो रुद्राक्ष धारण किया हुआ है। इन्हें लोग रुद्राक्ष बाबा कहकर संबोधित करते हैं।वैसे रुद्राक्ष बाबा का नाम गीतानंद जी महाराज है। वे जहां भी जाते हैं, 2.25 लाख रुद्राक्ष और करीब 45 किलो वजन की अपनी इस माला को अपने सिर पर धारण करने की वजह से आकर्षण का केंद्र रहते हैं।पहले वह अपने सिर पर सवा लाख रुद्राक्ष के मोतियों की माला पहनते थे लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उनके सिर पर रुद्राक्ष की 2,500 से भी ज्यादा मालाएं सुशोभित हैं।

Read also-New Year 2025: ईटानगर में दिखा साल 2025 का पहला सूर्योदय, तीर्थ स्थलों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

13 जनवरी से शुरु होगा महाकुंभ – दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में शुरू होने वाला है।इस महा आयोजन में लगभग 40 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है।

Read also-New Year 2025: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं

गीतानंद जी महाराज, साधु- हमारा संकल्प सवा लाख रुद्राक्ष का था। इसकी कथा आप देखेंगे कि ये शंकर जी का स्वरूप ये 11वां रुद्र है रुद्राक्ष और भगवान शंकर को बहुत ही पसंद हैं ये चीजें, भगवान शंकर को प्यारा है। हमने सवा लाख रुद्राक्ष का संकल्प लिया था। हमने 12 घंटे 12 साल लगातार का संकल्प था। यहीं प्रयागराज से हमने तपस्या शुरू की थी आज हमको छह साल हो चुके हैं। आने वाले दिनों में जब छह साल बाद जब अर्ध कुंभ आएगा तब हमारी तपस्या पूर्ण होगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *