UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश के आसार

UP Weather: Weather patterns changed in UP, chances of rain with storm, UP weather, UP temperature today, UP rain forecast, aaj ka mausam, latest news in hindi, totaltv live, weather update-youtube-facebook-twitter-google, #UttarPradesh, #weather, #rain, #agra, #prayagraj, #summer, #clouds, #forest, #uttarakhand, #delhi

UP Weather: काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू चलने और बढ़ते तापमान से लोगों का बुरा हाल है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है। मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार लखनउ समेत कई इलाकों में मंगलवार 7 मई को बारिश होने की संभावना है। इसकी झलक कल यानी शनिवार 4 मई से ही दिख रही है। कल से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

Read Also: Gujarat: वडनगर में बन रहा है अत्याधुनिक म्यूजियम, प्राचीन संस्कृति और मानव बस्ती की दिखेगी झलक

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 मई को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज था। यहाँ 42.7 डिग्री का सर्वोच्च तापमान था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में वाराणसी का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 41.7, फतेहपुर का 41.2, अलीगढ़ का 41 और हमीरपुर का 41 डिग्री सेल्सियस था। आज मौसम शुष्क रहेगा, मौसम विभाग ने कहा। यहाँ 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी में कल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *