USA एयरलाइन यूनाइटेड एक बार फिर सुपरसोनिक युग में एंट्री करने जा रही

यूएस की एयरलाइन ‘यूनाइटेड‘ एक बार फिर सुपरसोनिक युग में एंट्री करने जा रही है। एयरलाइन के मुताबिक साल 2029 में कंपनी की योजना 15 नए सुपरसोनिक एयरलाइनर खरीदने की है।

इससे पहले सुपरसोनिक यात्री उड़ानें 2003 में रोक दी गई थीं और उस समय एयर फ्रांस और ब्रिटिश एयरवेज ने कॉनकॉर्ड को सेवानिवृत्त कर दिया था।

नया ‘ओवरचर‘ विमान बूम नामक डेनवर स्थित कंपनी द्वारा बनाया जाएगा। खास बात ये है कि अभी तक इस सुपरसोनिक जेट का उड़ान परीक्षण नहीं किया गया है। हालांकि युनाइटेड की डील सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाले नए विमान पर सशर्त होगी।

सुपरसोनिक उड़ान तब होती है जब कोई विमान ध्वनि की गति से तेज गति से यात्रा करता है। एक सामान्य यात्री जेट लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से क्रूज कर सकता है, लेकिन ओवरचर के 1,805 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने की उम्मीद है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *