US Defense: अमेरिका ने नशीले पदार्थों से लदी नावों को निशाना बनाया, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

US Defense: अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर नशीले पदार्थों से लदी नावों को निशाना बनाकर तीन हमले किए, जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदा बच गया।अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये जानकारी दी। अमेरिका ने सितंबर की शुरुआत में पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल नावों पर हमले शुरू किए थे।US Defense: 

Read Also- BJP: केंद्रीय कैबिनेट के लिए महत्वपूर्ण फैसले- 8वे वेतन आयोग और किसानों की खाद सब्सिडी को दी मंजूरी

हालांकि, ये पहली बार है, जब उसने एक दिन में कई हमले करने की जानकारी दी है।हेगसेथ ने कहा कि मैक्सिको के खोज और बचाव अधिकारियों ने हमले के दौरान जिंदा बचे एकमात्र व्यक्ति को निकालने के लिए अभियान शुरू किया है।US Defense:

Read Also-Chhath Mahaparva: सात समंदर पार भारतीयों ने मनाया छठ महापर्व, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि संबंधित व्यक्ति मैक्सिको की हिरासत में रहेगा या उसे अमेरिका को सौंप दिया जाएगा।इससे पहले अक्टूबर में किए गए ऐसे ही एक हमले के दौरान जिंदा बचे दो लोगों को अमेरिकी सेना ने समुद्र से निकाला था। बाद में उन दोनों को कोलंबिया और इक्वाडोर भेज दिया था।US Defense: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *