भारत के रूस से तेल खरीदने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने की टिप्पणी, बोले- प्रधानमंत्री को पता था कि मैं खुश नहीं हूं

USA: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ जानते थे कि मैं भारत के रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं ’’ और अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है।राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ (विमान) में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कीं। USA:

Read Also:  USA: भारत के रूस से तेल खरीदने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की टिप्पणी, बोले- प्रधानमंत्री को पता था कि मैं खुश नहीं हूं

ट्रंप ने कहा, ‘‘ वे (भारत) वास्तव में मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह नेक दिल हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं थाा और मुझे खुश करना उनके लिए महत्वपूर्ण था। वे व्यापार करते और हम उन पर कभी भी शुल्क बढ़ा देते। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब ‘एयर फोर्स वन’ में उनके साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क ही वह ‘‘बड़ी वजह’’ है जिसकी वजह से भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है।USA:

Read Also: UP: उत्तर प्रदेश में माघ मेले की धूम, श्रद्धालुओं के लिए वाराणसी से चलेंगी विशेष 336 बस

ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है। USA

ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है और फिर उन्होंने भारत का जिक्र किया।इसके बाद ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है। ग्राहम ने कहा, ‘‘ करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं। क्या आप राष्ट्रपति से शुल्क हटाने का अनुरोध करेंगे?’’USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *