USA: अफगानिस्तान विदेश मंत्री मुत्तकी ने चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत से की…

USA

USA: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने सोमवार को कहा कि भारत को चाबहार बंदरगाह पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत करनी चाहिए।वह यहां उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में बोल रहे थे। तालिबान शासित देश के विदेश मंत्री, जो इस समय भारत की यात्रा पर हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह रणनीतिक रूप से स्थित इस बंदरगाह के अधिकतम उपयोग के पक्ष में हैं और उन्होंने अमेरिका के साथ अपनी बैठकों में प्रतिबंधों को हटाने का मुद्दा भी उठाया है।USA

Read also- RBI ने सीमा पार व्यापार लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए उपायों का किया ऐलान

ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित चाबहार बंदरगाह के विकास में भारत एक प्रमुख भागीदार है। वर्तमान में, भारत इस बंदरगाह पर शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल का संचालन कर रहा है।सितंबर में, ट्रंप प्रशासन ने ईरान में रणनीतिक रूप से स्थित चाबहार बंदरगाह के संबंध में 2018 के प्रतिबंधों में दी गई छूट को रद्द करने का फैसला लिया।USA

Read also- Inflation: 8 साल में सबसे कम महंगाई, सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत पर आई

मुत्तकी ने कहा, चाबहार में हमारा भी यही विचार है कि इसका अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।दोनों देशों (भारत और अमेरिका) को प्रतिबंध हटाने के प्रयास करने चाहिए।जब हम अमेरिका से मिले तो हमने उनके साथ भी यह मुद्दा उठाया और भारत को भी ऐसा ही करना चाहिए । USA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *