USA: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को दवा कंपनियों पर लगाए जाने वाले शुल्क से जुड़े एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत जो कंपनियों आने वाले महीनों में प्रशासन के साथ समझौता नहीं करतीं, उनकी कुछ पेटेंट दवाओं पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है।USA:
Read Also- WAR NEWS: अमेरिकी हमलों में ईरान का सबसे बड़ा पुल हुआ ध्वस्त
जिन कंपनियों ने समझौता किया है, पेटेंट दवाओं और उनके घटकों के उत्पादन के लिए अमेरिका में संयंत्र स्थापित कर रही हैं, उन पर टैरिफ नहीं लगेगा।जिन कंपनियों ने मूल्य निर्धारण समझौता नहीं किया है, उन पर 20 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा, जो चार साल में बढ़कर 100 प्रतिशत हो सकता है। USA:
Read Also- Uttar Pradesh: गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे चार नाबालिगों के शव बरामद
प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि 100 प्रतिशत टैरिफ लागू करने से पहले कंपनियों के पास बातचीत के लिए कई महीने हैं। बड़ी कंपनियों के लिए 120 दिन और बाकी सभी के लिए 180 दिन।USA:
