Politics: दिल्ली चुनाव में जुबानी जंग तेज, कांग्रेस ने बोला केजरीवाल पर सियासी हमला

Pawan Khera News:

Pawan Khera News: दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ राजधानी में राजनैतिक पारा बढ़ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए।कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर उसे कूड़े के ढेर में तब्दील करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने एएपी को एल्कोहल एफेक्टेड पार्टी बताया।

Read also- दिल्ली चुनाव में AAP का मास्टरस्ट्रोक, केजरीवाल बोले- अगले पांच साल बेरोजगारी दूर करना होगी प्राथमिकता

कांग्रेस ने एक प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी के एक विधायक का ऑडियो टेप जारी किया है। पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि ऑडियो में एएपी विधायक शरद चौहान की आवाज है।सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना की थी, जिसमें अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति भी शामिल थी। इसकी वजह से कथित तौर पर सरकारी खजाने को नुकसान हुआ था।70 सदस्यों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजों का ऐलान आठ फरवरी को किया जाएगा।

Read also- गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से मंडी हाउस पर लगा लंबा जाम

पवन खेड़ा, नेता, कांग्रेस- तो आपने ये सुना ये नरेला से सिटिंग एमएलए हैं नितिन चौहान जो वार्ता कर रहे हैं किसी से और बता रहे हैं कि मनीष के साथ बैठे थे जब नायर पॉलिसी लाया शराब के ऊपर और उसके ऊपर चर्चा हुई और इन्होंने मनीष को कहा कि भई, ये मत करिये, क्षेत्र में गड़बड़ हो जाएगी, हर क्षेत्र में शराब की दुकानें खुल जाएंगी तो मनीष ने कहा कि अगर ये नहीं करेंगे तो शराब लड़ने के पैसे कहां से आएंगे। मैं तो ये आपको सिर्फ सुनवा रहा हूं और रिकॉर्डिंग आप लोगों को भेज भी रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *