Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश और उसके तीन साथी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार यानी की आज 21 जनवरी को ये जानकारी दी।
Read Also: इंग्लैंड के खिलाफ नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया, मोहम्मद शमी की वापसी पर फोकस
पुलिस ने बताया कि सोमवार 20 जनवरी की रात शामली के झिंझाना इलाके में हुई मुठभेड़ में एसटीएफ का एक इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल इंस्पेक्टर को पहले हरियाणा के करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बाद में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसटीएफ की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में मुस्तफा कग्गा गिरोह का सदस्य अरशद और उसके तीन साथी मंजीत, सतीश और एक अज्ञात मारा गया।
