75वें गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया

(अजय पाल) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में अपने आवास पर झंडा फहराया। और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं । इस अवसर तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।सीएम योगी ने कहा कि ये हमारे देश का संविधान ही है जिसकी वजह से आज देश के हर नागरिक की सरकार बनाने में भागीदारी होती है.

Read also-घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा दिल्ली-NCR, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट- बरतें सावधानी

भारत माता के जयकारे लगे- इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए ।उत्तर प्रदेश समेत पूरा भारत आज यानी 26 जनवरी को अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा के सामने झंडा फहराया.राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस दौरान परेड की सलामी ली.साथ ही सेना के हेलीकॉप्टर से विधानसभा पर फूलों की बारिश कराई गई।
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया- 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने  कहा कि भारत ने आजादी की लंबी लड़ाई के बाद स्वतंत्र भारत में अपना संविधान लागू किया । भारत के महान सेनानियों , संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में लागू किया।पिछले 74 वर्षो से यह भारत में जाति धर्म संप्रदाय क्षेत्र या अन्य तमाम अवरोधों को पूरी तरह समाप्त करते हुए कसौटी पर उतरा है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *