‘आपातकाल’ के दिन जन्मे इमरजेंसी यादव, पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने सुझाया था नाम

Uttar Pradesh: Emergency Yadav was born on the day of 'Emergency', former CM Mulayam Singh Yadav had suggested the name,

Uttar Pradesh: 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। संयोग से इसी दिन इमरजेंसी यादव का जन्म हुआ और उन्हें ये अनोखा नाम मिला। उत्तर प्रदेश के बहराइच में रहने वाले इमरजेंसी यादव का जन्म रामतेज यादव के घर हुआ था। उनके पिता दो बार विधायक रह चुके थे और समाजवादी पार्टी के नेता थे। अपने नाम के पीछे की कहानी साझा करते हुए इमरजेंसी यादव ने बताया कि उनके पिता को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ये नाम सुझाया था।

Read Also: सूर्यापेट में कार-लॉरी की टक्कर में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 2 घायल

इमरजेंसी यादव ने पीटीआई वीडियो को बताया, मेरा जन्म 25 जून 1975 को हुआ था। इसीलिए मेरे पिता रामतेज यादव, मुलायम सिंह यादव और आजम खान समेत पिता के दोस्तों और अन्य लोगों ने मेरा नाम इमरजेंसी यादव रखा। कॉलेज के दिनों से लेकर एलएलबी कोर्स तक मुझे अपने नाम की वजह से बहुत कुछ सहना पड़ा। लोग मुझसे मजाक में मेरे नाम के बारे में पूछते थे और फिर मैं उन्हें पूरी कहानी बताता था।

Read Also: भारी बारिश के बाद राजौरी के घरों और दुकानों में घुसा पानी, लोगों ने खराब ड्रेनेज व्यवस्था पर जताई नाराजगी

इमरजेंसी यादव ने कहा कि उनके नाम की वजह से उन्हें अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता था, जब वो खुद को इमरजेंसी यादव के नाम से पेश करते थे तो लोग अक्सर उनकी बात पर यकीन नहीं करते थे। उन्होंने बताया, एक बार मैं एलएलबी का फॉर्म लेने लखनऊ यूनिवर्सिटी गया था। अधिकारियों ने मेरा फॉर्म लेने से मना कर दिया और कहा कि मैं उनके साथ मजाक कर रहा हूं। फिर मैंने उन्हें अपने दस्तावेज दिखाए। फिर वो हंसने लगे लेकिन बाद में उन्होंने मेरी बात पर यकीन कर लिया। ये एक अजीब घटना थी। 25 जून 1975 की रात को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने “आंतरिक अशांति” का हवाला देते हुए आपातकाल की घोषणा की। इसे 21 मार्च 1977 को हटा लिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *