कामवाली से सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Crime News:

Uttar Pradesh: एक अधेड़ उम्र की महिला ने बुधवार 5 फरवरी को आरोप लगाया कि जिले के एक घर में दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जहां वह खाना बनाने गई थी। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read Also: अवैध संबंध के शक में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

बता दें, महिला भलुअनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। एसपी विक्रांत वीर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो नामजद आरोपियों रूपेश सिंह और अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपराध स्थल का निरीक्षण किया है तथा फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है।

Read Also: गुजरात में उतारा गया चार रेलवे ट्रैक पर 100 मीटर लंबा स्टील गर्डर

देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि कल देर रात्रि एक पीड़िता ने उन्होंने थाने पे आकर सूचना दी कि वो घर-घर जाकर खाना बनाती है। इस संबंध में एक घर में जहां वो खाना बनाने गई थी, वहां दो पुरुषों ने उनके साथ दुष्कर्म किया है। इस संबंध में तत्काल एफआईआर पंजीकृति कर लिया और दो लोगों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य इक्ट्ठा किया जा रहा है। मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *