पति ने नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाने का बनाया दबाव, पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Uttar Pradesh: Husband forced her to build a body like Nora Fatehi, wife accuses him of harassment

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उसे अभिनेत्री नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। पति, जो एक सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर है, ने अपनी पत्नी से रोजाना 3 घंटे एक्सरसाइज करवाता था और अगर वह वर्कआउट पूरा नहीं करती थी, तो उसे कई दिनों तक खाना नहीं देता था।

Read Also: हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ायी जाएगी

महिला का आरोप है कि पति जबरन उसे रोजाना तीन घंटे जिम में कसरत करवाता था और अगर वे जिम नहीं जाती तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। मार्च में हुई शादी के कुछ ही महीनों बाद पति ने रंग-रूप और शरीर को लेकर ताने कसने शुरू कर दिए और कहा कि अगर साथ रहना है तो उसे नोरा फतेही जैसी दिखना पड़ेगा। शादी में करीब 75 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद महिला को प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मामला महिला थाने पहुंचा, जहां काउंसलिंग कराई गई लेकिन सहमति नहीं बनने पर पति और उसके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी महिला थाना सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और जांच जारी है।

Read Also: जराइल ने वेस्ट बैंक को विभाजित करने वाली बस्ती परियोजना को दी मंजूरी

फिलहाल महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, गर्भपात कराने, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। Uttar Pradesh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *