संभल में इंटरनेट सेवाएं बहाल, शांति से जुमे की नमाज के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

Kerala News:

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक हिंसा के कुछ दिनों बाद शुक्रवार यानी की आज 29 नवंबर को इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। ये कदम शाही जामा मस्जिद और जिले की दूसरी जगहों पर शुक्रवार की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से होने के कुछ घंटों बाद उठाया गया है।

Read Also: पार्टी कार्यकर्ताओं की वजह से ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में जीती BJP- PM Modi

बता दें नमाज से पहले, जिला अधिकारियों ने अपील जारी कर लोगों से जामा मस्जिद में इकट्ठा होने की बजाय पास की मस्जिदों में नमाज अदा करने का आग्रह किया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा मस्जिद के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि निगरानी बढ़ाने और किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *