बहराइच में पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

Uttar Pradesh: Three young men riding a motorcycle died after being hit by a pickup vehicle in Bahraich

Uttar Pradesh: बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में रविवार 29 मार्च शाम को पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने पीटीआई को बताया कि रविवार को हुजूरपुर क्षेत्र से पिकअप वाहन पर शादी का सामान लादकर रूपईडीहा की तरफ ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार 29 मार्च की देर शाम नानपारा कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले नानपारा-नेपाल मार्ग पर हाड़ा बसेहरी गांव के पास पिकअप वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन की चपेट में आयी मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और वे तीनों पलटे हुए पिकअप वाहन के नीचे दब गये। उन्होंने बताया कि पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला और नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Read Also: शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा पर लगा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप! FIR दर्ज

Uttar Pradesh- मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे मृतकों के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों युवक जूड़ा गांव निवासी मनीष कुमार (35), गंगाभागड़ गांव निवासी बरसाती (45) और नई बस्ती गांव निवासी शिवा (18) आपस में रिश्तेदार थे। उन्होंने बताया कि वे सभी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *