Uttarakhand Accident News : ऋषिकेश में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत

Uttarakhand Accident News, Uttarakhand News, Road Accident News, Rishikesh News, Horrific road accident in Rishikesh, XUV collides with a parked truck, 4 youths died, Uttarakhand Updates

Uttarakhand Accident News : उत्तराखंड में ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिससे उसमें सवार चारों युवकों की मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पिछले हिस्से में उसके नीचे जा घुसी कार में सवार लोगों के अंग इधर-उधर बिखर गए और उन्हें बाहर निकालने के लिए कार को कटर की सहायता से काटना पड़ा।

Read also- बुर्का न पहनने पर पति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की, शवों को आंगन में ही दफनाया

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि एक गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई।उसने बताया कि हरिद्वार की ओर से तेज गति से आ रही एक्सयूवी कार के सामने अचानक गाय आ गई जिसे बचाने के लिए चालक ने कार को बायीं ओर मोड़ दियाUttarakhand Accident News  Uttarakhand Accident News  Uttarakhand Accident News 

Read also-पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना शुरू

वह बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े हरियाणा की पंजीकरण संख्या वाले ट्रक से टकरा गई और उसके नीचे घुस गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।मृतकों की पहचान ऋषिकेश निवासी धीरज जायसवाल (31), हरिओम पांडेय (22), करण प्रसाद (23) और सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *