Uttarakhand: टिहरी में लैंडस्लाइड से ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग रास्ता बंद, IMD ने दी चेतावनी

uttarakhand-rishikesh-rudraprayag-road-closed-due-to-landslide-in-tehri-imd-warns-uttarakhand-weather-uttarakhand-news-uttarakhand-monsoon-uttarakhand-rain-update-landslide-news-uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी में रविवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन से ऋषिकेश- रुद्रप्रयाग रास्ता बंद हो गया है। सड़क पर एक बड़ी चट्टान गिर गई है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। पिछले कुछ दिन लगातार भारी बारिश हुई है। इससे पहले भी भूस्खलन से बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद हो चुका है।

Read Also: Jammu Kashmir: कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

भूस्खलन से गोचर और रुद्रप्रयाग के बीच कामेड़ा, पीपलकोटी के पास भनीर पानी, तंगनी के पास पागलनाला, जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच पिनोला और हनुमानचट्टी से आगे कंचनगंगा जाने वालों पर असर पड़ा हैं। एहतियात के तौर पर शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने रविवार को कुमाऊं और गढ़वाल दोनों इलाकों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जल निकायों के पास न जाने की सलाह दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *