Jammu Kashmir: कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

Jammu & Kashmir Terror News: 

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में कम से कम चार आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। जिले में दो जगह मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। Jammu Kashmir

Read Also: Odisha: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पुरी में श्रद्धालुओं का सैलाब

अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए हैं। ड्रोन फुटेज में मौके पर चार शव दिख रहे हैं, लेकिन गोलीबारी जारी है। इसलिए शव अभी बरामद नहीं किए जा सके हैं। मौके का दौरा करने वाले कश्मीर के आईजी वी. के. बिरधी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा।

Read Also: UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

उन्होंने कहा, आतंकवादियों के कुछ शव देखे गए हैं, लेकिन मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है। बिरधी ने बताया कि मुठभेड़ श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं, बल्कि जिले के अंदरूनी इलाके में चल रही है। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जगह अभियान जारी हैं। सुरक्षा बलों ने वहां कड़ी घेराबंदी की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *