Uttarkashi: गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरकाशी में आई बाढ़ के बाद CM धामी से की बात

Uttarkashi

Uttarkashi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर उत्तरकाशी के धराली में अचानक आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सात बचाव टीम भेजने का आदेश दिया।अधिकारियों ने बताया कि धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से चार लोगों की मौत हो गई और कई मकान और होटल तबाह हो गए।Uttarkashi

Read also- Uttarkashi: धराली गांव में बादल फटने से प्रशासन में मचा हड़कंप, राहत और बचाव कार्यों के…

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली। पास में ही तैनात आईटीबीपी की तीन टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, साथ ही एनडीआरएफ की चार टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र पहुंच कर बचाव कार्य में लगेंगी।’’Uttarkashi

Read also- उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, कई लोगों के लापता होने की आशंका!

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के मातली में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 12वीं बटालियन से 16 सदस्यीय टीम धराली पहुंच गई है, जबकि इसी बल की एक अन्य टीम को भी बादल फटने वाली जगह पर पहुंचने को कहा गया है।धराली गंगोत्री के रास्ते में मुख्य पड़ाव है और यहां कई होटल, रेस्तरां और होमस्टे हैं।Uttarkashi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *