वलसाड में रामायण पर आधारित अनोखी परीक्षा, इतने नंबर लाने पर चार धाम यात्रा फ्री

Valsad news- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश भर में रामायण पर आधारित कार्यक्रम बढ़ गए हैं। इसी सांस्कृतिक बदलाव के अनुरूप वलसाड जिले में रामायण पर आधारित अनोखी परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा का मकसद युवाओं में रामायण की जानकारियां बढ़ाना था। परीक्षा में वलसाड जिले के 7,000 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए। इनमें 70 फीसदी या ज्यादा अंक पाने वाले बच्चों को मुफ्त चार धाम यात्रा कराई जाएगी।

परीक्षा का आयोजन रामचरित मानस परिवार के रामदास त्यागी महाराज ने किया था। आयोजन में पूरे वलसाड जिले से 7,000 से ज्यादा बच्चों ने दिलचस्पी दिखाई। परीक्षा में रामायण के मुताबिक भगवान राम के जन्म पर आधारित सवाल थे।

Read also – पीएम मोदी मंगलवार को जम्मू दौरे पर, 30,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश भर में रामायण के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। इससे कम उम्र से ही बच्चों में धार्मिक आस्था बढ़ेगी और भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

कुसुम विद्यालय प्रिंसिपल अर्चना दास ने कहा कि करीब 900 बच्चों ने भाग लिया है और हमारे स्कूल का भी एक तो यही था, कि राम घर-घर तक पहुंचे, बच्चों तक पहुंचें। और राम जी के बारे में बच्चों में जागरुकता आए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *