हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने पर विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, महावीर फोगाट पर दिया बड़ा बयान

Haryana Elections :

Haryana Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने मंगलवार को अपने ताऊ महावीर को चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ये फैसला मजबूरन लेना पड़ा। विनेश ने कहा कि कई बार जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ते हैं। विनेश फोगाट आगे बोलती है कि  उनकी मजबूरी है और पीड़ा है जिसे उनके अपने लोग बखूबी समझते हैं।

Read also- Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी काम पर क्यों नहीं लौट रहे Junior डॉक्टर ?

ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते –विनेश ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने अपने बड़ों के आशीर्वाद से लिया है और ये उनका कोई निजी फैसला नहीं है। चाचा महावीर फोगाट ने कहा था कि उनकी भतीजी विनेश को इस वक्त राजनीति में नहीं आना चाहिए और उन्हें 2028 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने ये बात कांग्रेस की तरफ से पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश को जुलाना सीट से मैदान में उतारने के कुछ दिनों बाद कही थी।

Read also- हरियाणा में कांग्रेस-AAP के गठबंधन की अटकलों की दौर खत्म, टिकटों का ऐलान जारी

 बुधवार को दाखिल करेगी नामांकन  – विनेश फोगाट ने कहा है कि वे जुलान विधानसभा सीट से अपना पर्चा बुधवार को दाखिल करेंगी।विनेश ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि जुलाना इलाके में पानी, बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी है और ये उनके एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के बाद मेनिफेस्टो जारी कर वे बताएंगी कि जुलाना के लोगों के लिए क्या सोचा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *