फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुईं बबीता फोगाट, फिटनेस पर साझा किए विचार

Babita Phogat: दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार की सुबह ट्रैफिक की भीड़ नहीं, बल्कि खुद को फिट रखने के लिए लोगों की भरमार दिखी।मौका था ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बेहतर सेहत के लिए साइकल चलाने से लेकर डांस तक किया गया।मशहूर भारतीय पहलवान बबीता फोगाट भी इस अभियान का हिस्सा बनीं। उन्होंने फिटनेस के महत्व के बारे में अपने विचार साझा किए।

Read also- Sports: टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बनीं स्मृति मंधाना, शेफाली के साथ की…

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की शुरुआत दिसंबर 2024 में की गई थी। इसका मकसद लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।इस अभियान के तहत हर रविवार को देश के अलग-अलग शहरों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Read also-मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने किया आपातकाल का जिक्र

बबीता फोगाट, अंतरराष्ट्रीय पहलवान: फिटनेस मेरे लिए बहुत महत्व रखता है। मैं कहीं भी चली जाऊंं लेकिन अपने आपके लिए मैं टाइम जरूर निकालती हूं और आप देख भी रहे होंगे एक बच्चे की मां हूं मेरा 75 केजी वेट हो गया था जब बेटा हुआ था। उसके बाद अभी मैं अगर मेरा जो मैं रेसलिंग करती 53 केजी वेट में अगर मैं आ गई हूं। 53 केजी वेट है आज के दिन भी। तो ये मेरे लिए बड़ा चैलेंज था उस टाइम पर मुझे भी ऐसे लगा था कि कैसे घटा पाउंगी लेकिन मैंने मेहनत की। तो मैं मानती हूं कि फिट रहना अपने आप में ही में एक संतुष्टि मिलती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *