WAR NEWS: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद छोड़ने को कहा

WAR NEWS

WAR NEWS: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने घोषणा कर कहा कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य जनरलों को पदों से हटा दिया है। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिली है।WAR NEWS

Read Also-WEATHER NEWS: एक बार फिर बदला दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज़

पेंटागन के शीर्ष प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा, ‘‘जनरल रैंडी जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।’’जॉर्ज ने अगस्त 2023 में बाइडन प्रशासन के तहत सेना के चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला था, जिसका कार्यकाल आमतौर पर 4 साल का होता है। पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ होंगे।

Read Also-Ahmedabad-Colombo: अहमदाबाद-कोलंबो के बीच सीधी उड़ानें, तीन घंटे में तय होगा सफर

लानेव हेगसेथ के शीर्ष सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे, पिछले अक्टूबर में ट्रंप ने अचानक उन्हें सेना के उप प्रमुख के पद के लिए चुना था। 2 साल पहले तक केवल 2-स्टार जनरल रहे क्रिस्टोफर लानेव के लिए ये एक अभूतपूर्व पदोन्नति थी। रैंडी जॉर्ज 2027 तक इस पद रहने वाले थे लेकिन इस विदाई से पता चलता है कि ईरान युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन ऐसे सैन्य नेतृत्व की तलाश में है, जो ट्रंप और हेगसेथ के विजन के अनुरूप हो। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी ने इस कदम के बारे में बताते हुए कहा, हम उनकी सेवा के लिए आभारी हैं, लेकिन सेना में नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया था।WAR NEWS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *