भारी बारिश के कारण दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बंद, जानें कब तक झेलनी होगी समस्या

Water Crisis: Due to heavy rains, water supply stopped in these areas of Delhi, know how long will you have to endure the problem, delhi, Water supply affected in delhi, delhi heavy rain, delhi jal board, delhi water logging, delhi water crisis, water crisis in delhi, #delhi, #delhincr, #watersupply, #delhiheavyrain, #watercrisis, #DelhiNews-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Water Crisis: आज यानी शुक्रवार 5 जुलाई को दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया जा रहा है कि रेनीवेल पर अमोनिया निकालने वाले प्लांट के इनलेट और आउटलेट कनेक्शन का काम चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि कनेक्शन का काम सुबह 10 बजे से देर रात 2 बजे तक चलेगा। पांडव नगर और मंडावली यूजीआर के आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार, 5 जुलाई और 6 जुलाई की सुबह तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

Read Also: Hathras: हासरथ हादसे में पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, रिश्तेदारों से की मुलाकात

दिल्ली की जनता पानी की कमी से परेशान है। गीता कॉलोनी सहित कई इलाकों में पिछले दिनों पानी की कमी हुई है। पानी की कमी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। यमुना में जलस्तर की कमी ने दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति को प्रभावित किया है। लेकिन बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए पानी की किल्लत जल्द ही दूर हो जाएगी। इस बीच दिल्ली रेनीवेल पर अमोनिया रिमूवल प्लांट के इनलेट और आउटलेट कनेक्शन के चलते कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी।

Read Also: UP Weather: यूपी के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी बिजली गिरने की चेतावनी

हर साल गर्मी के महीने और मानसून के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। पानी की सप्लाई बारिश के दौरान बाधित होती है क्योंकि नालों का पानी वॉटर प्लांट में घुस जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी कुछ दिनों से यहीं हाल है। दिल्ली में पानी की सप्लाई प्रभावित होती है क्योंकि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में बाढ़ से निपटने के लिए कोई प्रबन्ध नहीं है। दिल्ली जलविद्युत परियोजना की हालत इस वर्ष ही नहीं पिछले वर्ष भी यहीं रही। पिछले साल जुलाई में हुई भारी बारिश के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जलाशयों में बाढ़ और सीवर का पानी भर गया, जिसके परिणामस्वरूप कई दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *