हमने अपने 99 फीसदी वादों को पूरा किया, टीडीपी के ‘फर्जी’ आश्वासन पर न जाएं….. CM Jagan Mohan Reddy

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को दावा किया कि वाईएसआरसीपी सरकार ने सत्ता में आने पर अपने घोषणापत्र में किए गए 99 प्रतिशत वादों को पूरा किया है।मेमंता सिद्धम’ रैली में जगन मोहन रेड्डी ने कहा, हम पार्टी घोषणापत्र को बाइबिल,कुरान और भगवद गीता की तरह अपना मार्गदर्शक मानते हैं।हमने अपने पिछले घोषणापत्र में किए गए 99 प्रतिशत वादों को लागू किया है।आज, जब मैं आपके सामने खड़ा हूं, मैं जगन मोहन रेड्डी गर्व से घोषणा करते हैं कि हम दूसरे दलों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं, ऐसे वादे जो कभी पूरे नहीं होंगे। वो (एनडीए गठबंधन) ज्यादा वादे कर सकते हैं, लेकिन पूरा नहीं करेंगे।”

Read also-यूपी के पूर्व DGP विजय कुमार ने थामा BJP का दामन -उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

उन्होंने आगे कहा, “2014 में, चंद्रबाबू नायडू ने कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा करते हुए एक घोषणापत्र जारी किया था। हालांकि, सत्ता में आने के बाद, वो पार्टी घोषणापत्र से एक भी वादा पूरा करने में विफल रहे। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि धोखाधड़ी पर विश्वास न करें।”सीएम रेड्डी कडप्पा जिले के इडुपुलुपाया से श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम तक 21 दिवसीय चुनाव प्रचार बस यात्रा पर हैं।आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा के लिए 13 मई को मतदान होना है।

हम दूसरे दलों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं- जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश

“हम पार्टी घोषणापत्र को बाइबिल, कुरान और भगवद गीता की तरह अपना मार्गदर्शक मानते हैं। हमने अपने पिछले घोषणापत्र में किए गए 99 प्रतिशत वादों को लागू किया है। आज, जब मैं आपके सामने खड़ा हूं, मैं, जगन मोहन रेड्डी गर्व से घोषणा करते हैं कि हम दूसरे दलों की तरह झूठे वादे नहीं करते हैं, ऐसे वादे जो कभी पूरे नहीं होंगे। वो (एनडीए गठबंधन) ज्यादा वादे कर सकते हैं, लेकिन पूरा नहीं करेंगे।”

“2014 में, चंद्रबाबू नायडू ने कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा करते हुए एक घोषणापत्र जारी किया था। हालांकि, सत्ता में आने के बाद, वो (चंद्रबाबू नायडू) पार्टी घोषणापत्र से एक भी वादा पूरा करने में विफल रहे। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि धोखाधड़ी पर विश्वास न करें।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *