Weather Forecast: दिल्ली समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट!

Weather Update,IMD heavy rain,Imd heavy rain alert,today weather update,delhi today weather"

Weather: भारत के कई राज्यों में मानसून की मूसलाधार बारिश का कहर जारी है. जिससे कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात भी बन गए है. भारी बरसात के बाद कुछ मेट्रो सिटीज में यातायात समेत कई चीजें प्रभावित हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है और कुछ राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है. (Weather) मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के दौरान पंजाब, हरियाणा- चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है. व

Read also- चाकू से हमला करने वाले आरोपित छात्र के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

आईएमडी के अनुसार, 18-19 अगस्त को जम्मू संभाग, 18 से 23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश, 18-19 और 21 से 23 अगस्त को उत्तराखंड, 20-21 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और 22-23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने 20 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश चेतावनी जारी की है.

Read also- विधानसभा चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया ने की अपनी विधानसभा सीट पटपड़गंज में ‘पदयात्रा’

मौसम विभाग के अनुसार,18 से 20 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, 20 से 23 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 18 से 23 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 18 से 22 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा, 19-20 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और 21-22 अगस्त को गुजरात के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *