विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा में BJP की तैयारियां तेज, सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं का दिया जीत का मंत्र

भिवानी में हांसी रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में रविवार को भारतीय जनता पार्टी(BJP) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ व मंच संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर व हर्षवर्धन मान ने किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, राज्य मंत्री बिशंबर वाल्मीकि और वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी भी मौजूद रहीं।मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया और केंद्र की तरह हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाने की बात कही।

Read Also: Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम के मिजाज को लेकर क्या है IMD का पूर्वानुमान ?-जानें

आपको बता दें, जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में BJP का पिछले 10 वर्षो का शासन स्वर्णिम काल साबित हुआ। BJP के 10 वर्ष अन्य दलों के कई वर्षो के शासन पर भारी साबित हुए। पार्टी की नीतियों ने कमजोर से कमजोर वर्ग को भी आगे लाने का काम किया है। ऐसे में अब यह कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भी BJP की सरकार बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि केंद्र की तरह हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाई जा सकें और BJP शानसकाल में मिली आमजनों के हित की योजनाओं की सौगात को आगे जारी रखा जा सके।

Read Also: Jagannath Rath Yatra: इतनी प्रसिद्ध क्यों है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, जानिए पूरी कहानी ?

बराला ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत रहने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की जीत उसकी मजबूती पर ही निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ की मजबूती पर विशेष तौर पर ध्यान दे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीता तो चुनाव जीता” का नारा भी दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *