Weather Updates: राजधानी में तपती गर्मी का तांडव, इतने दिनों तक लू का खतरा, IMD ने दी ये चेतावनी

Imd, weather alert, weather updates, yellow alert, yellow alert for delhi, heatwave, north india, intense summer, maximum temperatures, nighttime temperatures, India News in Hindi, Latest India News Updates

Weather Updates: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार और गुरुवार को भी तापमान 39-40°C के आसपास रहने का अनुमान है.

Read also- लोक सभा अध्यक्ष और भारतीय शिष्टमंडल के सदस्यों ने लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी- दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 8 से 11 अप्रैल के बीच गर्मी अपने चरम पर रहेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Read also- मिल गया गर्मी से बचने का उपाय! रोज करें इस सब्जी का सेवन और देखें इसके फायदे…

 बारिश से मिलेगी राहत?- हालांकि, 9 से 11 अप्रैल के बीच दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस में बढ़ोतरी संभव है। वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में-दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी इस समय ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। धूल और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.Weather Updates

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *