CM सैनी ने खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर दिया बड़ा बयान

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज भिवानी की यह धरती आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान, रोजगार और समृद्धि के नए अध्याय के शुभारंभ की बन रही है साक्षी।Haryana: 

खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान का परिचायक।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन और खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का मंत्र दिया।आज भिवानी का यह उत्सव इसी सोच को धरातल पर उतारने का एक सशक्त माध्यम। Haryana: 

Read Also: PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की

आज ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत हरियाणा के 879 कारीगरों को 3552 मशीनें एवं टूल किट्स की जा रही है प्रदान।आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को 504 करोड़ 68 लाख रुपए की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जा रही है। वर्ष 2013-14 में खादी एवं ग्राम उद्योग का कुल कारोबार लगभग 31 हजार करोड रुपए का था जो आज बढ़कर 1 लाख 87 हजार करोड रुपए का हो गया।पिछले 12 सालों में देशभर में खादी और ग्राम उद्योग के माध्यम से लगभग 2 करोड़ रोजगार हुए पैदा।हमारी सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को दे रही है बढ़ावा। Haryana: 

Read Also: CM सैनी ने भिवानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर, ATC भवन सुरक्षा चौकी एवं कैंटीन का किया उद्घाटन

इन समूहों द्वारा बनाए गए बेहतरीन उत्पादों को स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देश-विदेश में पहुंचने के लिए हम पूरी व्यवस्था कर रहे हैं।हरियाणा में खादी एवं ग्रामोद्योग की 96 सक्रिय संस्थाओं के माध्यम से लगभग 58 हजार 796 कारीगरों को मिल रहा है रोजगार। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पिछले 12 वर्षों में हरियाणा में 18 हजार 683 नई इकाइयों की हुई स्थापना।2026- 27 के बजट में हैंडलूम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पानीपत में 10 एकड़ भूमि पर राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग हैंडलूम इंस्टिट्यूट खोलने का किया प्रावधान।स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की मार्केटिंग के हेतु प्रत्येक ब्लॉक में की जाएगी एक आधुनिक ग्राम हाट की स्थापना।दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 20 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण किया जाएगा प्रदान।प्रत्येक जिले में बनाए जाएंगे एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन डेस्क्स।

प्रदेश में पहली बार केवल एमएसएमई के लिए रिवर्स बायर सेलर मीट का किया जाएगा आयोजन ।MSME और startups की सुविधा हेतु हर जिले में कम से कम दो plug and play क्लस्टर किए जाएंगे स्थापित।खादी और ग्राम उद्योग में आज अपार संभावनाएं छिपी है, इससे बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता।खादी और ग्रामोद्योग के क्षेत्र में नए ideas के साथ आगे आए, आवश्यकता केवल आपके संकल्प, परिश्रम और आत्मविश्वास की। आइये हम सब मिलकर संकल्प ले की खादी को अपनाएंगे, स्वदेशी को बढ़ावा देंगे और स्थानीय उत्पादों को देंगे सम्मान।लोहारू में कम्युनिटी सेंटर का किया जाएगा निर्माण, जिस पर आएगी 6 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत।सिवानी के सरकारी कॉलेज में मल्टीपरपज हॉल का करवाया जाएगा निर्माण।

लोहारू सिंचाई मंडल में नहरो की कराई जाएगी रिमॉडलिंग।सिवानी नागरिक अस्पताल में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा की भी होगी शुरुआत।सिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम भवन का भी करवाया जाएगा निर्माण।सिवानी नगर पालिका के लिए नगर पालिका भवन का भी करवाया जाएगा निर्माण।लोहारू विधानसभा क्षेत्र की PWD की सड़कों का करवाया जाएगा नवीनीकरण।खेत खलिहान योजना के तहत खेतों को जाने वाले कच्चे रास्तों को किया जाएगा पक्का।लोहारू विधानसभा की पंचायतों को मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपए देने की भी घोषणा की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *