West Bengal: पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार लोग घायल

West Bengal: Explosion at firecracker manufacturing unit, four injured

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार यानी आज 10 जनवरी को पटाखा निर्माण करने वाली एक इकाई में विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका चंपाहाटी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में हुआ।

Read Also: गन्ना किसानों की प्रमुख मांगें! GST खत्म हो, गन्ने की कीमत बढ़े, इनपुट लागत कम हो…

बररुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, इस विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने कहा कि धमाके के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा, विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *