मंत्री सुजीत बोस के आवास समेत कोलकाता के 6 ठिकानों पर ED की छापेमारी

West Bengal: ED raids six locations in Kolkata, including the residence of Minister Sujit Bose.

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस की संपत्ति सहित कोलकाता में छह जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार यानी की आज 10 अक्टूबर को एक संस्थान की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में तलाशी ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईडी ने सॉल्ट लेक स्थित मंत्री के निवास सह कार्यालय और दम दम नगरपालिका के पूर्व अधिकारियों के आवासों पर छापे मारे।

Read Also: सफदरजंग एन्क्लेव में निर्माण स्थल पर दीवार गिरने से 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल

ईडी के अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो को बताया, इस छापेमारी का उद्देश्य भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेजों को इकट्ठा करना है। मंत्री का कार्यालय मूल रूप से हमारी सूची में नहीं था। केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में इससे पहले जनवरी 2024 में बोस के आवास पर छापा मारा था और उनसे 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।  West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *