West Bengal: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ भाजपा ने अपने धाकड़ और धुरंधर स्टार प्रचारक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बनगांव दक्षिण सीट से स्वप्न मजूमदार, बनगांव उत्तर सीट से अशोक कीर्तनिया, बगदा सीट से सोमा ठाकुर और गैघाटा सीट से सुब्रत ठाकुर के नामांकन कार्यक्रम में शिरकत की। West Bengal:
“বিকশিত পশ্চিমবঙ্গ বিজেপির গ্যারান্টি”
बनगांव, पश्चिम बंगाल में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए देवतुल्य जनता से बनगांव दक्षिण सीट से श्री @iswapanmajumder जी, बनगांव उत्तर सीट से श्री अशोक कीर्तनिया जी, बगदा सीट से श्रीमती सोमा ठाकुर जी तथा गैघाटा सीट से श्री सुब्रत… pic.twitter.com/lMX9gpoOQW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 6, 2026
Read Also- Karishma Tanna-GOODNEWS: “एक नन्हा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार, करिश्मा तन्ना ने दी GOODNEWS…
इससे पहले उन्होंने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। बनगांव की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने टीएमसी और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है।West Bengal:
Read Also- Haryana : मांगें पूरी न होने पर झज्जर लघु सचिवालय में आशा वर्कर्स ने खोला BJP सरकार के खिलाफ मोर्चा
कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं। लोगों को डराना, धमकाना और लूटना इनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और पश्चिम बंगाल में भी डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास, समृद्धि और सुशासन का नया दौर शुरू होगा।
