West Bengal Election: कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की जारी

West Bengal Election: Congress released its first list of 284 candidates

West Bengal Election: कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार 29 मार्च को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है। कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है। भारत की इस पुरानी पार्टी ने प्रतिष्ठित भवानीपुर विधानसभा सीट से दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस सीट पर मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। मानिकतला सीट से मनोनीत कांग्रेस नेता सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि पार्टी ने ‘‘मजबूत संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों का सावधानीपूर्वक चयन किया है’’। रॉय चौधरी ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझे नामांकित किए जाने पर मैं उनका आभारी हूं। मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं भविष्य के लिए इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए सभी के साथ मिलकर काम करूंगा।’’ भवानीपुर के अलावा, नंदीग्राम विधानसभा सीट भी काफी चर्चा में है।

Read Also: कभी बारिश तो कभी तेज धूप, मार्च ने दिखाए अलग-अलग रंग…

West Bengal Election- इस सीट से भी अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस ने यहां से युवा नेता जरियातुल हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर विस्तृत विचार-विमर्श करने के एक दिन बाद हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया था।

बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय निर्वाचन समिति (सीईसी) सदस्य – अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, के जे जॉर्ज, पीएल पुनिया और अमी याज्ञनिक हैं। इनके अलावा एआईसीसी में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी बैठक में मौजूद रहे। मीर ने संवाददाताओं को बताया था कि पार्टी को विधानसभा की 294 सीटों के लिए 2,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना के लिए चार मई की तारीख तय की गई है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *