जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे, सरकार के साथ दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही

West Bengal: Junior doctors will remain on strike, second round of talks with the government remained inconclusive, #indian, #National, #news, #NewsUpdate, #LatestNews, #RGKarMedicalCollegeandHospital, #MedicalEducation, #futuredoctors, #medicalstudents, #medicalschoollife, #RGKarMCH, #medicalcollege, #medical, #MedicalCommunity, #rgkarmedicalcollege

West Bengal: आर.जी. कर मामले में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ वार्ता की। पश्चिम बंगाल सरकार और जूनियर डॉक्टरों की करीब दो घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही। West Bengal: 

Read Also: वृंदावन के पास मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा होने से टला

सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे हताश और निराश हैं। बैठक में हमने मिनट्स बनाकर दिया लेकिन सरकार ने उस पर हस्ताक्षर नहीं किए। हम लिखित आश्वासन चाहते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि वे हड़ताल वापस लेना चाहते हैं लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने के चलते हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। बैठक के बाद, डॉक्टरों ने घोषणा की कि वे तब तक अपना आंदोलन और ‘काम बंद करो’ आंदोलन जारी रखेंगे, जब तक सरकार बैठक में सहमति के अनुसार सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा पर लिखित निर्देश जारी नहीं करती।

Read Also: Weather Update: दिल्ली- एनसीआर में बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट, फिर जमकर बरसेंगे बदरा

गौरतलब है कि सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के साथ वार्ता के बाद डॉक्टरों ने काम पर लौटने से इनकार कर दिया था और एक बार फिर बैठक करने की बात कही थी। इसी क्रम में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ बैठक के लिए नबन्ना पहुंचा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *