White House: दुनिया के नेताओं ने कहा- ‘लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है’

White House:

White House: दुनिया के नेताओं ने बीते शनिवार रात वाशिंगटन के होटल हिल्टन में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राहत जतायी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और अन्य मेहमान सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।White House

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें ये जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन में ‘व्हाइट हाउस’ के संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Read Also-Karnataka: BJP चित्रदुर्ग में बी. एस. येदियुरप्पा के राजनीति में 50 साल पूरे होने का मनायेगी जश्न

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित एवं सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता की मंगल कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’’White House

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई इस गोलीबारी को ‘‘चिंताजनक घटना’’ बताया। कार्नी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वाशिंगटन में व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज के दौरान गोली चलने की खबरों के बाद मुझे राहत है कि राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और सभी अतिथि सुरक्षित हैं। राजनीतिक हिंसा किसी भी लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है और इस परेशान करने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’White House

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली.जे. म्युंग ने कहा कि राजनीतिक हिंसा ‘‘किसी भी परिस्थिति में कभी भी उचित नहीं ठहराई जा सकती।’’उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘दक्षिण कोरिया सरकार हर प्रकार की हिंसा और चरमपंथ का दृढ़ता से विरोध करती है, जो लोकतंत्र और कानून के शासन के मूल्यों को कमजोर करते हैं।’’जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं भी हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’’White House

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यह जानकर राहत मिली कि भयावह गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं। दुनिया में कहीं भी हिंसा को कभी सहन नहीं किया जाना चाहिए।’’इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने इस घटना को ‘‘सभी लोकतंत्रों पर हमला’’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यह सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप पर हमला नहीं था। यह अमेरिका पर हमला था।White House

यह लोकतंत्र पर हमला था, यह सभी लोकतंत्रों पर हमला था।’’मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने कहा कि ‘‘यह अच्छी बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी हालिया घटनाक्रम के बाद सुरक्षित हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके प्रति सम्मान जताते हैं। हिंसा से कभी कोई समाधान नहीं निकल सकता।’’ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि कार्यक्रम में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं।White House

Read Also-Election: PM नरेंद्र मोदी ठाकुरनगर में मतुआ संप्रदाय के मुख्य मंदिर में की पूजा-अर्चना

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हम त्वरित कार्रवाई के लिए सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कार्य की सराहना करते हैं।’’वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भी ट्रंप पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें और संवाददाता रात्रिभोज में मौजूद सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। शांति के मूल्यों में विश्वास रखने वालों के लिए हिंसा कभी विकल्प नहीं हो सकती।’’पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सोशल मीडिया पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर वह ‘‘काफी स्तब्ध’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकर राहत मिली है कि राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और अन्य अतिथि सुरक्षित हैं।’’White House

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *