IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के संपत्ति का कौन होगा वारिस, हॉस्पिटल से किया ऐलान

Lalit Modi news, IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के संपत्ति का कौन होगा वारिस .....

कोरोना से पीड़ित IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी इन दिनों लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ​​​​जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें दो हफ्ते में दूसरी बार कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी कुछ दिनों पहले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसी बीच ललित मोदी ने बड़ा फैसला लिया। केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में चल रहे पारिवारिक संपत्ति विवाद के बीच उन्होंने सम्पति का वारिस चुना है। बता दें की ललित मोदी ने अपना सबकुछ बच्चों को सौंप दिया। ललित मोदी को तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट करके लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से ही उन्होंने फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा देकर बेटे रुचिर को परिवार की कमान सौंपने का ऐलान किया।

इस बात की जानकारी ललित मोदी ने ट्वीट कर दिया और लिखा की – मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उससे यह सबक मिला कि अब रिटायर होने और आगे बढ़ने का वक्त है। यह बच्चों को बढ़ाने का वक्त है, मैं उन्हें सब सौंप रहा हूं। उन्होंने ये भी कहा की , ‘मेरी और मेरी बेटी की यही राय है कि मुझे परिवार के कामों और ट्रस्ट के कामों का पूरा नियंत्रण अब बेटे रुचिर मोदी को सौंप देनी चाहिए.’

ललित मोदी ने अपने बयान में बताया, ‘मैंने अपने परिवार के मामलों के नियंत्रण को बेटी आलिया के साथ बातचीत के बाद बेटे रुचिर को सौंपने का फैसला किया है। साथ ही ट्रस्ट में अपने लाभ के हितों की कमान भी बेटे को सौंपने का फैसला किया है।’

बता दें की ललित मोदी ने केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की ललित कुमार मोदी ब्रांच बेटे रुचिर को सौंप दी। ललित मोदी ट्रस्ट के लाभार्थी नहीं रहेंगे। उन्होंने अपने इस्तीफे का भी ऐलान किया। इस ट्रस्ट को लेकर ललित मोदी की मां बीना और बहन के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। इस फैसले पर उनकी मां बीना मोदी ने अभी कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

Read also: एनआईडी, कुरुक्षेत्र का कैसे होगा विस्तार, मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

बता दें की केके मोदी फैमिली ट्रस्ट में ललित मोदी का अपनी मां और बहनों के साथ विवाद चल रहा है। जिसके बारे मोदी ने कहा की ये कानूनी विवाद थकाऊ और कठिन है। इसे खत्म करने के लिए कई बार बातचीत हो चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा है। इससे मुझे काफी दिक्कत हुई है।

बता दें की इन दिनों ललित मोदी कोरोना की बीमारी से जूझ रहे हैं और इन दिनों लंदन के अस्पताल में अपना रहे है। जहाँ उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैं। बेटे को परिवार का उत्तराधिकारी घोषित करते हुए मोदी ने कहा कि अब फैमिली ट्रस्ट से जुड़े संपत्ति या लाभ में कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, ललित मोदी ट्रस्ट के न्यासी बने रहेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *