शिवसेना उद्धव गुट सांसद संजय राउत ने ऐसा क्यों कहा कि हम महाराष्ट्र में सबकी ‘तुतारी’ बजा देंगे ?

Maharashtra Politics Sharad Pawar: शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद संजय राउत ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले से अपनी पार्टी के नए सिंबल का उद्घाटन करने के शरद पवार के फैसले का स्वागत किया।संजय राउत ने कहा कि शरद पवार छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले से अपनी पार्टी के सिंबल ‘तुतारी’ का लॉन्च करने जा रहे हैं जो अच्छा कदम है। उन्होंने एनसीपी-शरदचंद्र पवार के सिंबल को भी शानदार बताया।

Read also-Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और एएपी में बन सकती है सहमति-जयराम रमेश

 NCP को मिला चुनाव चिन्ह – संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के पास ‘मशाल है और शरद पवार के पास तुतारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर वे महाराष्ट्र में हर किसी की तुतारी बजा देंगे।एनसीपी- शरदचंद्र पवार के नेता शरद पवार शनिवार को पार्टी के नए सिंबल को लॉन्च करने महाराष्ट्र के रायगढ़ के ऐतिहासिक किले में पहुंच चुके हैं।चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के चुनाव चिह्न के रूप में “तुरहा (एक पारंपरिक तुरही) बजाता हुआ आदमी” दिया। इसे मराठी में ‘तुतारी’ भी कहा जाता

संजय राउत, शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद: आज, शरद पवार जी छत्रपति शिवाजी महाराज के रायगढ़ किले पर जाकर मुझे लगता है उनका कार्यक्रम है। उनके जो चिन्ह है ‘तुतारी’ उनका अनावरण करना। तो अच्छी बात है अच्छा चिन्ह है। ये शुभ संकेत है कि शिवसेना को मशाल है और पवार साहब को ‘तुतारी’ है। तो हम दोनों मिलकर और कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में सबकी तुतारी बजा देंगे।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *