केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्यों कहा पिछले तीन सालों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना ?

India GDP

India GDP: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि पिछले तीन सालों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना और ये वृद्धि आने वाले सालों में भी जारी रह सकती है।उन्होंने कहा कि अगले 25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे। वित्त वर्ष 2023-24 में, भारत ने तीन तिमाहियों में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर देखी और चौथी तिमाही में भी इसी स्तर की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Read also-Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में वोटिंग से पहले मुठभेड़ -सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया

सीतारमण ने कहा, “अगर चौथी तिमाही भाग्यशाली रही, तो हमें एक अच्छी ग्रोथ मिलती है। मुझे यकीन है कि हम 2023-24 में सभी के विकास के लिए आठ फीसदी तक पहुंच जाएंगे क्योंकि प्रत्येक उद्यमी को ये महसूस करने के लिए पूरी जमीन तैयार की गई है कि ये उसके लिए बाहर आने और जिम्मेदारियां लेने का सबसे अच्छा समय है।”उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता की वजह से विदेशी निवेशक भारत में निवेश कर रहे हैं।

Read also-UPSC का परिणाम हुआ जारी , आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप -IPS से बनेंगे IAS…

2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4 फीसदी की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई, जो विश्व इतिहास में अभूतपूर्व है। आज की अस्थिरता में एक युद्ध नहीं, दो युद्ध और कल शायद तीसरा युद्ध, अगर मैं ऐसा कहूं।मैं युद्ध पर जोर नहीं देती। मैं चाहती हूं कि शांति बनी रहे।
रेड सी में रुकावट, वैश्विक व्यापार में रुकावट, सभी अप्रत्याशित रूप से प्रभावी हैं। इसलिए अगर साल 2023-24 में एक तिमाही में 8.4 की वृद्धि हो सकती है, तो ये दिखाता है कि भारतीय बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए बढ़ने और तेजी से आगे बढ़ने का कितना इंतजार कर रहे हैं।

अगर चौथी तिमाही भाग्यशाली रही, तो हमें एक अच्छी ग्रोथ मिलती है। मुझे यकीन है कि हम 2023-24 में सभी के विकास के लिए आठ फीसदी तक पहुंच जाएंगे क्योंकि प्रत्येक उद्यमी को ये महसूस करने के लिए पूरी जमीन तैयार की गई है कि ये उसके लिए बाहर आने और जिम्मेदारियां लेने का सबसे अच्छा समय है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *